कविता - विद्यार्थी के नाम

This blog motivates the student and covers various aspects of their life, changes in life with time, and many more.

May 20, 2023 - 18:58
Jul 13, 2023 - 22:43
 0  266
कविता - विद्यार्थी के नाम
PC-freeimages.com

विद्यार्थी के नाम

 

बड़ा सुकून है उसकी धड़कनों में यूं ही आशिक नहीं टूट जाया करते हैं ।

लड़खड़ाते तो वो हैं जो खुद को ही नहीं संभाल पाते हैं ।

खुद पर एतबार करके जो आगे बढ़ जाते हैं ।

वह इस जहां में तो क्या हर जनम में खुद को नेता बना पाते हैं ॥

 

खोजती हैं उनकी परछाइयां भी, जो जज्बातों से दिख जाती है ।

ख्यालात की बात क्या करें साकी, हर जर्रे को आजमाती है ।

नसीबो से नहीं अपितु लफ्जों को छूकर जाती हैं ।

संवेदनशीलता कहे, या शब्दों का चमत्कार उनकी बातें हर दिल को छू जाती हैं ॥

 

गांव से निकलकर शहर तक जाते हैं ।

नजर की पगडंडियों से भी उम्मीद रूपी कंक्रीट के पथ बनाते हैं ।

वह आशिक ही क्या, जो मामूली तूफानों से टकराकर टूट जाते हैं ।

समय की हर घड़ी में, को अपना बना लेते हैं ।

हर उम्र के लोगों से प्यार पा लेते हैं ।

यह आशिक हैं जनाब, जो सब कुछ खोकर भी बहुत कुछ पा लेते हैं ॥

 

 

 

सादर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow